फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अलीगढ़ में निजी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, कई सवारियां हुईं घायल

अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में काली नदी पुल के निकट एक निजी बस 14 दिसंबर देर शाम सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आए वाहन से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। चीख पुकार मचने पर लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अलग-अलग अस्पताल भेजा गया। जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें