महाकाव्य रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर अलीगढ़ जिले के विभिन्न मंदिरों में भक्तिमय आयोजन किए गए। प्राचीन खेरेश्वर मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने पूजा-अर्चना कर इसका शुभारंभ किया। सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने चित्रों पर माल्यार्पण किया। सांस्कृतिक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। आयोजन स्थलों पर पेयजल, सुरक्षा, ध्वनि, प्रकाश और दरी-बिछावन की व्यवस्था की गई।