आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष संजीव कौशिक और महानगर अध्यक्ष मोनिका थापर ने कहा कि मथुरा रोड स्थित कूड़े के पहाड़ का मुद्दा संसद में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विशाल ढेर से उठने वाली दुर्गंध ने हजारों शहरवासियों का जीवन नरक बना दिया। कई लोग बीमार भी पड़ चुके हैं। मैरिस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित वार्ता में संजीव कौशिक ने बताया कि मथुरा रोड पर एटूजेड प्लांट में लगभग पांच लाख मीट्रिक टन कूड़े का ढेर जमा हो गया है। अब इस समस्या से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को अवगत कराया है। नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और नगर आयुक्त को भी पत्र लिखकर इस समस्या का तत्काल समाधान करने का आग्रह किया गया है।