अलीगढ़ जिले में 2765 स्थानों पर 13 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच होलिका दहन होगा। इनमें शहर के 968 व देहात के 1797 स्थान शामिल हैं। शहर व देहात के 67 स्थानों को अतिसंवेदनशील व 105 स्थानों को संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर ज्यादा सुरक्षा इंतजाम रहेंगे।