अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में एक बस परिचालक से मारपीट कर पैसे निकालने का मामला सामने आया है। यह घटना 1 अगस्त को शाम करीब 5 बजे खैरेश्वर चौराहे पर हुई। हाथरस डिपो की बस में सवारियों ने परिचालक से टिकट के बचे पैसे मांगे और सारसौल बस स्टैंड पर छोड़ने को कहा। इसी बात को लेकर सवारियों और परिचालक के बीच वाद-विवाद हो गया। इसके बाद सवारियों ने परिचालक के साथ मारपीट की और उसके पैसे निकाल लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी है।