फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का मशाल रैली से हुआ आगाज

चमन शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 04:00 PM IST

महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से निकली मशाल रैली का महापौर प्रशांत सिंघल, डीआईजी प्रभाकर चौधरी, डीएम संजीव रंजन, एसएसपी संजीव सुमन, आरएएफ कमांडेंट विनोद, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने मशाल प्रज्ज्वलित कर आगाज किया। रैली के आगे स्केटिंग के खिलाड़ी चल रहे थे। उनके हाथों में तिरंगा था। आरएएफ के बाइक सवार जवानों ने समां बांध दिया। रैली में तिरंगा लहरा रहे थे। देशभक्ति के गीतों ने हर किसी को रोमांचित कर दिया। हर किसी में जोश, उल्लास और उमंग दिखाई दे रहा था। फूलों की बारिश से रैली में शामिल लोगों का अभिनंदन किया गया। इसकी गूंज पूरे शहर में रही। जगह-जगह रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें