रमजान के आखिरी जुमे (अलविदा जुमा) को लेकर अलीगढ़ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शहर की प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती रहा। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी हुई। शहर की जामा मस्जिद, ऊपरकोट, देहलीगेट, सराय रहमान, शाहजमाल समेत प्रमुख मस्जिदों के आसपास विशेष निगरानी रखी गई। अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई।