साइबर सेल व थाना क्वार्सी पुलिस की संयुक्त टीमों ने अलीगढ़ के देवसैनी नाला रोड से कुछ दूर खाली पडे प्लॉट की बाउड्री वॉल के पास से साइबर ठगी करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध तीन राज्य उप्र, बिहार एवं राजस्थान में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर 11 शिकायतें दर्ज हैं। अभियुक्तों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड व एक पासबुक बरामद की।