अलीगढ़ के मीनाक्षी पुल स्थित रमा देवी धर्मशाला में 20 जुलाई को नगर निगम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। नगर निगम की टीम जेसीबी और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और धर्मशाला की ऊपरी मंजिल पर रह रहे लोगों को भवन खाली करने के निर्देश दिए। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।