अलीगढ़ के कमालपुर में देर रात पुलिस-प्रशासन की टीम एक निर्माण पर बुलडोजर चलाने पहुंच गई। रात के अंधेरे में कार्यवाही करने की सूचना पर सपा नेता भी वहां पहुंच गए। सपा नेता और पुलिस की तीखी नोक-झोंक हो गई। सपा नेता ने प्रशासन पर बिना नोटिस दिए बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया है।