अलीगढ़ के केलानगर की एसबीआई शाखा को बंद किया जा रहा है। इस शाखा का विलय रामघाट रोड स्थित शाखा में किया जा रहा है। आगामी 15 दिसंबर से केला नगर के ग्राहकों का कामकाज रामघाट रोड पर अहिल्या बाई होल्कर स्टेडियम के सामने संजीवनी हॉस्पिटल के निकट स्थित शाखा से ही संपन्न होगा। जिससे खाता धारक परेशान हैं।