20 नवंबर की सुबह अलीगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 461 रहा, जो बेहद खतरनाक श्रेणी में हैं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में विद्यालयी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने आईं हॉकी टीम की खिलाड़ियों ने कहा प्रदूषण के कारण सांस फूल जाती है। प्रदर्शन प्रभावित होता है। कोच ने कहा रक्तचाप की समस्या हो जाती है।