सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए अमर उजाला अलीगढ़ जिले के औद्योगिक संगठनों के साथ मिलकर कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर के सभागार में एमएसएमई फॉर भारत मंथन कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, शहर विधायक मुक्ता राजा और कोल विधायक अनिल पाराशर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान हाथरस सांसद अनूप प्रधान भी मौजूद रहे।