फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती मरीज पर चली गोली, एसएसपी नीरज जादौन ने दी जानकारी

अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि थाना क्वार्सी अंतर्गत 16 मार्च को रात्रि करीब 10 बजे वेदपाल पर गोली चली। घायल व्यक्ति वेदपाल थाना खैर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वेदपाल की मथुरा की एक लड़की से कई वर्षों से दोस्ती थी, परिजनों ने लड़की की शादी 3 फरवरी को तय कर दी थी। लड़की के घरवालों का आरोप है कि वेदपाल ने शादी में विघ्न डालने का प्रयास किया था । लड़की के परिजनों ने वेदपाल के साथ मारपीट की थी, जिसमें मथुरा पुलिस ने वेदपाल के कार्रवाई की थी। वेदपाल को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया था । शादी टूटने के बाद परिजनों ने किसी अन्य लड़के के साथ लड़की की शादी करा दी। लड़की के परिजन वेदपाल को धमकी दे रहे थे व उसकी तलाश कर रहे थे । 16 मार्च को रात्रि करीब 10 बजे लड़की का चचेरा भाई भूपेन्द्र चौधरी जो पीएसी में तैनात है, वह अपने एक साथी के साथ आया और उसने उपचाराधीन वेदपाल पर हमला किया। वेदपाल की हाल गंभीर बनी हुई है। लड़की के पिता जो बागपत पुलिस में तैनात हैं, उन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया है। अन्य भाई जितेन्द्र जो पुलिस में तैनात है, उसकी भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें