अलीगढ़ जिले में अकराबाद को तहसील का दर्जा दिलवाने के लिए प्रयासरत छर्रा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रवेद्र पाल सिंह कहते हैं कि उनका प्रयास कस्बा छर्रा को भी तहसील का दर्जा दिलवाने के लिए है। पिछले दिनों एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद यह मामला विवादों में घिर गया। इस पर विधायक रवेंद्र पाल सिंह ने स्थिति को स्पष्ट किया और कहा कि वह दोनों ही क्षेत्र को तहसील का दर्जा दिलवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए विधानसभा में आवाज उठाई जाएगी।