18 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे अकराबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से एक सूचना मिली। कच्चे रास्ते पर खेत में एक पुरुष का सिर कटा शव मिला था। स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का सिर भी खेत से बरामद कर लिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सिकंदरपुर गांव वालों ने बताया कि मृतक उनके गांव का नहीं है। आसपास के गांवों में भी उसकी पहचान कराई जा रही है। पुलिस ने शीघ्र ही मृतक की शिनाख्त और घटना का अनावरण करने की बात कही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में बयान दिया है।