फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अकराबाद के गांव दीपपुर गोबरा में अवैध कटान को रोकने गई पीआरबी टीम से की अभद्रता

अकराबाद क्षेत्र के गांव दीपपुर गोबरा में रविवार को आम के पेड़ काटने की सूचना पर पीआरबी पुलिस पहुंची। कटान कर रहे लोगों को उन्होंने रोका तो वह अभ्रदता करने लगे। अभद्रता की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पीआरबी वाहन पर तैनात कर्मियों ने बताया है कि रविवार की दोपहर को वन विभाग की बिना अनुमति के एक बाग में काटे जा रहे पेड़ों की सूचना पर गांव पहुंचे थे। वाहन में दो महिला कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल व चालक योगेश गौतम मौजूद था। योगेश ने बताया है कि जैसे ही उन्होंने मौके पर कटे पेड़ों का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो वहां कार्य कर रहा एक युवक पीआरबी कर्मियों पर हमलावर हो गया।अभद्रता करने पर उतारू हो गया। खींचतान में चालक योगेश की सर्ट का बटन टूट गए। मुश्किल से उसे काबू कर इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें