फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के मजदूर की अलीगढ़ के नगला बेरिया में छत से गिरकर मौत

अलीगढ़ में तालानगरी क्षेत्र के गांव नगला बेरिया में आगरा से मजदूरी करने आए मजदूर की बृहस्पतिवार की रात को छत से गिरकर मौत हो गई। निर्माण करा रहे ठेकेदार ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए गांव में हंगामा शुरू कर दिया। आगरा की बाह तहसील के गांव लालपुरा निवासी प्रकाश ने बताया कि उसके पिता संजय दिल्ली में मजदूरी करते थे। ठेकेदार कालीचरन के बुलाने पर वह करीब एक सप्ताह पहले गांव के ही साथी के साथ हरदुआगंज क्षेत्र के गांव नगला बेरिया में मजदूरी करने आए थे। शुक्रवार की सुबह ठेकेदार कालीचरन ने फोन करके बताया कि उसके पिता की छत से गिरकर मौत हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें