अलीगढ़ के अतिसंवेदनशील फूल चौराहा में एक धर्मस्थल के गुंबद को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगे और आमने सामने से नारेबाजी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा।