इरादतनगर। थाना क्षेत्र के आगरा-देवरी-इरादतनगर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह बिजली के खंभे से टकराने पर बाइक सवार युवक की माैत हो गई। ग्राम टोड़रा, इरादतनगर निवासी शीशपाल (21) मोटर साइकिल पर आगरा से घर लौट रहा था। ग्राम गढ़ी रामसुख पर अचानक से बिजली के खंभे से टकरा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को उपचार के लिए जीआर हॉस्पिटल भेजा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि शीशपाल परिवार के जीवन यापन के लिए युवक जयपुर में काम करता था। अभी कुछ दिन पहले ही घर आया था। संवाद