आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में घर की छत पर लगे एसी का कॉपर वायर काटते युवक को गृहस्वामी अधिवक्ता बृजेश कुमार सिंह ने पकड़ लिया। आरोपी से 16 छोटे-बड़े कॉपर वायर पाइप और एक कैंची बरामद हुई। गऊशाला, पथवारी निवासी बृजेश ने पुलिस को बताया कि उनके घर की छत पर चार एसी आउटडोर लगे हैं। 18 अगस्त की शाम उन्होंने मोहम्मद फराज उर्फ संजय ड्राइवर निवासी होली वाला चौराहा, वजीरपुरा को रंगे हाथ पकड़ा। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।