फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तहसील परिसर में जमीन के विवाद में युवक को पीटा

आगरा के तहसील फतेहाबाद परिसर में मंगलवार दोपहर जमीन के विवाद में युवक को बेरहमी से पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को मौके से हिरासत में ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरीपुरा गांव निवासी थान सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को बताया कि गांव के रवि से उसका जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। मंगलवार को वह तहसील परिसर में मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान रवि, केशव और सोनू वहां पहुंच गए तथा गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ लात-घूंसों से पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें