आगरा के खेरागढ़ कस्बे के सैंया रोड पर सड़क किनारे खड़ी बाइक से मामूली टक्कर होने पर युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कस्बा के समाधि रोड निवासी नरेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीते रविवार रात करीब आठ बजे वह सैंया से बाइक द्वारा खेरागढ़ लौट रहे थे। तहसील के सामने सड़क किनारे खड़ी बाइक से उनकी बाइक की हल्की टक्कर हो गई। आरोप है कि इसी बात पर कृष्णा, संजय, कालीचरण तथा उनके कुछ अन्य साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट कर दी। हमले में नरेश घायल हो गए।