आगरा के बल्केश्वर आईटीआई में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर बनाया गया है। जहां 50 से अधिक परिवार हैं। महिलाएं छोटे बच्चों लेकर यहां आई हैं। उनके घरों में पानी भर गया है। राहत शिविर में दोपहर 2 बजे तक लोग खाने पीने को तरसते रहे। सुबह से यहां आश्रय लेकर रह रहे लोगों में प्रशासनिक बदइंतजामी को लेकर रोष है।