फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेट्रो के पिलर बनाने के लिए कार्य तेज, कर्मचारी और दो मशीनें बढ़ाईं

आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज करते हुए कर्मचारी और दो मशीनें बढ़ा दी हैं। पिलर बनाने का कार्य तेजी पर है। यह 10 महीने में पूरा हो जाएगा और अगले साल मार्च में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो चलने की उम्मीद है। उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक है। इसकी दूरी 16 किलोमीटर है और इसमें 14 स्टेशन हैं। यह एलिवेटेड ट्रैक है। इसमें पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलेगी। दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक मेट्रो चलाई जाएगी। पहले चरण का काम पूरा हो गया है। स्टेशन बनाए जा रहे हैं। दूसरे चरण में मेट्रो के लिए शाहदरा तक ट्रैक बनाने का काम चल रहा है। पहले आठ मशीनें थीं, अब 10 मशीनें लगी हुई हैं। यह मशीन है पिलर बनाने के लिए खुदाई कर रही है, जिससे कार्य तेजी से होगा। इसके बाद पिलर बनने पर गर्डर रखे जाएंगे। अगले साल मार्च तक यह पूरा ट्रैक बन जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें