अलीगढ़ जा रहे समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए रोक दिया। इस पर सांसद भड़क गए और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। विरोध में कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए घर में नजरबंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।