आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मनचले युवक ने किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवक की इन हरकतों से परेशान होकर किशोरी ने अपनी मां के साथ मिलकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। किशोरी और उसकी मां, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी के पिता ने 25 अक्तूबर को अछनेरा थाने में तहरीर दी। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि गांव का ही एक युवक काफी समय से उनकी 15 वर्षीय बेटी का पीछा कर रहा था। आरोपी ने धोखे से किशोरी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और उसके साथ दुष्कर्म भी किया।परेशान होकर किशोरी ने यह बात अपनी मां को बताई। पीड़िता की मां आरोपी के घर शिकायत करने गई।