आगरा में बुधवार शाम करीब आधा घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने टेढ़ी बगिया क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। नाले और नालियां चौक होने से बारिश का पानी गलियों में भर गया। देखते ही देखते कई गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। क्षेत्र के व्यस्त जगदंबा रोड पर भी पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय आशीष और तरुण दिवाकर का कहना है कि बारिश के दौरान हर बार यही स्थिति बनती है, लेकिन जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।