फतेहाबाद में सती माता मंदिर प्रांगण में आयोजित जन चाैपाल कार्यक्रम के दाैरान उन्होंने कहा कि वीबी-जीरामजी योजना से देश के गांव शहरों की तरह चमकेंगे। जल संरक्षण के साथ अब गांवों का भी विकास कराया जाएगा। मनरेगा में मजदूरों को 100 दिन कार्य मिलता था, अब 125 दिन काम मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा। विपक्ष जीरामजी योजना का विरोध कर रहा है, क्योंकि गरीबों को ज्यादा काम क्यों मिल रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा, सखी दीदी भी लखपति के साथ 20 लाख रुपये की योजनाओं का काम करें, जिससे उनका घर खुशहाल हो।