आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव तोता का ताल स्थित आईएमए भवन पर मतदान हो रहा है। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. हरेंद्र गुप्ता और डॉ. योगेश सिंघल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है । चुनाव में 1722 चिकित्सक मतदान करेंगे। अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। चुनाव अधिकारी डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी और डॉ. ओपी यादव ने बताया कि मतदान सुबह 9 बजे से शुरू हो चुका है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। चिकित्सकों को आईएमए पंजीकरण संख्या और परिचय पत्र साथ लेकर आना होगा। देर शाम मतगणना कर निर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव की वीडियोग्राफी भी हो रही है।