फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:गांव में सफाई की कंट्रोल रूम से होगी निगरानी, सफाईकर्मी भेजेंगे लाइव लोकेशन

आगरा। बारिश के मौसम में गांव-गांव में जलभराव और सफाई न होने की शिकायतें बढ़ गई हैं। इससे निपटने के लिए पंचायती राज विभाग एक कंट्रोल रूम बना रहा है, जिससे सफाईकर्मियों पर नजर रखी जा सके। अब सफाईकर्मियों को कंट्रोल रूम में अपने कार्यस्थल की फोटो और लोकेशन भेजनी होगी। जिले में 690 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें करीब 800 सफाईकर्मी तैनात हैं। इसके बावजूद गांवों में समय पर साफ-सफाई नहीं हो रही है। रास्तों पर जलभराव हो रहा है और नालियों की सफाई न होने से गांवों में संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। गंदगी से परेशान ग्रामीण लगातार शिकायतें कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें