आगरा। ब्लॉक बरौली अहीर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अर्पणा यादव को शासकीय धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत राज अधिकारी की जांच रिपोर्ट और संस्तुति के आधार पर हुई है। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी है।