आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तृतीय सांसद खेल स्पर्धा में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। उनके स्वागत को लेकर पहले से ही तैयारियां कर ली गई थीं। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे। सांसद खेल महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि आए उपराष्ट्रपति सीपी राधा कृष्णन ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों की ओर रुझान बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होने वाला है। भविष्य में ओलंपिक का भी आयोजन होगा। उन्होंने युवाओं से सभी खेलकूदों में तैयारी करने और बेहतर प्रदर्शन करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि वह खुद भी अपने कॉलेज समय से बेहतर खिलाड़ी रहे हैं।