फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 25 वर्षों से अटूट आस्था, वैष्णो देवी पैदल यात्रा पर निकले 125 श्रद्धालु

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव से गोलू भाई के नेतृत्व में 125 श्रद्धालुओं का प्रतिनिधिमंडल 30 जुलाई को माता वैष्णो देवी जम्मू कश्मीर के पावन दर्शन के लिए रवाना हुआ। बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं का एक जत्था गांव बात पर पहुंचा। श्रद्धालुओं ने बताया कि करीब 2100 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में श्रद्धालु कई राज्यों से होकर जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन तक पहुंचेंगे। यात्रा में शामिल श्रद्धालु दीपक कुमार ने बताया कि भीकनगांव से हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के एक दिन बाद यात्रा प्रारंभ की जाती है। गांव के श्रद्धालु पिछले 25 वर्षों से लगातार इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। उनका कहना है कि माता रानी की कृपा और आशीर्वाद से हर वर्ष यात्रा सफलतापूर्वक पूरी होती है। पूरे रास्ते श्रद्धालु भजन-कीर्तन,माता के जयकारों और धार्मिक अनुशासन के साथ आगे बढ़ते हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में विजय कुमार,संजय सिंह, अरुण चौहान, शिवकुमार, शिवा, सोनू भाई लोधी, दुर्गेश गोलकर, माया लाल यादव, करण शिंदे, सलीम कुमार, श्याम कुमार, संदीप यादव और करण सिंह सहित कुल 125 श्रद्धालु शामिल हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सेवा और सनातन परंपराओं को जीवंत रखने का भी माध्यम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें