फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, एक बच्चे को ग्रामीणों ने बचाया; परिजनों में मचा कोहराम

आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र के बरिगवां खुर्द गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव की 12 वर्षीय पूनम और 8 वर्षीय टिंकल अन्य बच्चों के साथ पशु चराने गई थीं। इसी दौरान तीनों बच्चे किसी तरह तालाब में गिर गए। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों बहनों को नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों बच्चियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें