आगरा। आवास विकास कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार जैन (75) के निधन के बाद परिजन ने एसएन मेडिकल कॉलेज में नेत्रदान कराया। नेत्र बैंक प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार ने बताया कि जल्द ही एक-एक कॉर्निया दो नेत्रहीनों को लगाई जाएगी। बेटे अतिन जैन ने बताया कि पिताजी के निधन के बाद कॉर्निया दान करने के लिए आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन से संपर्क किया। पद्मश्री डॉ. आरएस पारीक, डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. सुनील शर्मा, सुशील जैन, संदेश जैन, राजीव अग्रवाल ने अन्य लोगों से भी नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील की है।