फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भगवान टॉकीज से अबुल उलाह तक...पुलिस ने बदली यातायात व्यवस्था

आगरा। भगवान टॉकीज से अबुल उलाह की ओर सर्विस रोड पर बुधवार को नाला धंसने के बाद से जाम लग रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया। लोगों को अलग-अलग अंडरपास से निकाला, जिससे जाम नहीं लगा। सर्विस रोड पर नाला धंसने के कारण पुलिस ने यह रास्ता बंद कर दिया था। इससे एमजी रोड के दीवानी चौराहे पर भी वाहन फंस गए और शाम तक जाम की समस्या बनी रही। एडीसीपी अलका सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस को तैनात कर चौराहे के आसपास सवारी वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया गया। फ्लाईओवर के नीचे बैरिकेडिंग लगाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने न्यू आगरा और नेहरू नगर जैसे वैकल्पिक मार्गों का भी प्रयोग किया। इन वैकल्पिक मार्गों से वाहन निकलने के कारण यातायात संचालन में कोई बड़ी समस्या नहीं आई। धंसे हुए नाले का निर्माण कार्य अब भी चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें