आगरा। बारावफात 26 अगस्त को है। विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाले जाएंगे। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि जिन रास्तों पर बदलाव रहेगा, वहां पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराएंगे।