फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सात फेरे लिये, ससुरालियों का दिल जीता, पांचवें दिन गहनों के साथ हुई रफूचक्कर

आगरा। आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले फ्लावर डेकोरेटर विष्णु का रिश्ता शमशाबाद के रहने वाले जवाहर सिंह ने प्रयागराज की युवती प्रीति से कराया था। लड़की को गरीब परिवार की बताकर शादी के खर्च के तकरीबन डेढ़ लाख रुपए ले लिए। दुल्हन के परिवार ने करीब 2 लाख रुपए का खर्च किया। दुल्हन घर आई तो अपनी मीठी और प्यार भरी बातों में पूरे परिवार को फंसा लिया। सुहागरात के पांच में दिन जब विष्णु की मां गुड्डी देवी की आंख खुली तो प्रीति अपने बिस्तर पर नहीं थी। उसे चारों तरफ देखा लेकिन कहीं नजर नहीं आई। आखिर में विष्णु के परिवार के लोगों ने रेलवे और बस स्टेशन पर तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। घर से तकरीबन आठ लाख रुपए की जेवरात की वह लेकर चली गई। गुड्डी देवी ने बताया कि दुल्हन को घर में आए हुए चंद दिन ही हुए थे। इस कारण जेवरात नहीं उतारे थे। इसका उसने फायदा उठाया और फरार हो गई। जब उसके घर वालों से बात की तो वह उल्टा उन पर ही बेटी को गायब करने का आरोप लगाने लगे। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हारकर उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा तब थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें