फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली बिल राहत योजना का तीसरा चरण आज से

आगरा। उत्तर प्रदेश पाॅवर कारपोरेशन की बिजली बिल राहत योजना का तीसरा चरण शुक्रवार से शुरू होगा। 28 फरवरी तक चलने वाले तीसरे चरण के दाैरान उपभाेक्ताओं को बकाया ब्याज माफी के साथ मूल बकाए पर 15 फीसदी की छूट मिलेगी। बिजली विभाग ने अंतिम चरण में सभी बकाएदारों से लाभ लेकर बकाया जमा कराने के लिए अपील की है। आगरा जोन के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि 1 दिसंबर से शुरू हुई इस स्कीम के दौरान आगरा के कुल 1.26 लाख बकाएदारों में से करीब 60 हजार उपभोक्ता 81 करोड़ रुपये का बकाया अदा कर योजना के जरिये लाभ ले चुके हैं। हालांकि अभी भी 60 हजार उपभोक्ताओं ने करीब 212 करोड़ रुपये का बकाया जमा नहीं कराया है। इस महीने उपभोक्ताओं से घर-घर जाकर अपील की जा रही है कि वह अपना बकाया जमा कराकर योजना का लाभ लें। बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता www.uppcl.org, कंज्यूमर ऐप, जनसेवा केंद्र, विभागीय कार्यालय या अपने मीटर रीडर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। योजना के बाद जो बकाएदार बच जाएंगे, उनके खिलाफ वसूली और विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें