फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बुजुर्ग महिला से सोते समय सोने के कड़े ले गया चोर

आगरा के कमलानगर थाना क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में रविवार देर रात एक चोर 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया। चोर सोने के कड़े और अन्य सामान चोरी कर ले गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है। लक्ष्मी नगर, सिकंदरा निवासी डॉ. रंजना गुप्ता ने बताया कि उनकी मां लक्ष्मी बेन गुप्ता (94) प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान में रहती हैं। 26 जुलाई की रात करीब तीन बजे चोर घर में घुस आया। उस समय लक्ष्मी बेन अपने कमरे में और दूसरे कमरे में बेटा राजीव गुप्ता, बहू और बेटी सो रहे थे। आरोप है कि चोर ने बुजुर्ग महिला के हाथों से दो सोने के कड़े उतार ले गया। इससे उनके हाथ में चोट भी आई है। कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी खोलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें