आगरा के लेडी लाॅयल परिसर में शुक्रवार दोपहर को थार गाड़ी में अचानक से आग लग गई। घटना के समय गाड़ी में कोई नहीं था। लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियों ने पहुंचकर लपटों पर काबू पाया। गाड़ी मालिक रोहित ने बताया की सवा महीने पहले ही उन्होंने गाड़ी खरीदी थी। वह अस्पताल में परिचित को देखने आए थे।