आगरा के पालीवाल पार्क स्थित गीता ज्ञान मंदिर के संस्थापक नेपाली बाबा के जन्मोत्सव एवं गीता जयंती पर सोमवार को मंदिर से ठाकुर जी की पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी नगर, विजय नगर, रिंग रोड और मोतीलाल नेहरू रोड होते वापस मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठाकुर जी का गुणगान कर नाचते गाते हुए जयकारे लगा रहे थे।