आगरा। खेरागढ़ में जीजीआईसी की प्रधानाचार्य रचना चौहान अन्य शिक्षकों के साथ तहसील परिसर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि शिक्षक अपने जनप्रतिनिधि से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की उम्मीद रखते हैं। शिक्षकों को ऐसे प्रतिनिधि की अपेक्षा है, जो उनकी आवाज को विधान परिषद तक पहुंचाकर समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करे।