आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने फतेहपुर सीकरी स्थित समृद्धि ऑयल मिल पर छापा मारकर सेलखड़ी मिलाकर आटे की कालाबाजारी का खेल पकड़ा। टीम ने 31.50 क्विंटल सेलखड़ी-आटा जब्त किया है। मिल, मशीनों को सील कर बिक्री पर रोक लगा दी है। 10 घंटे तक चली कार्रवाई में लाइसेंस निलंबित करते हुए जांच के लिए चार नमूने लैब भेजे हैं। संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। देर रात तक कार्रवाई की जा रही थी।