आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र कुमार गोरखपुर के बाबा राघवदास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज के नियमित प्राचार्य बने हैं। हाल ही में ये उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से नियमित प्राचार्य पद के लिए चयनित हुए थे। इससे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं और एएसएमसी ओरैया मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। ब्यूरो