हर तीन मिनट में अंग फेल होने पर एक मरीज की जान जा रही है। ऐसे में ब्रेन डेड मरीज के छह अंगों से नौ मरीजों की जान बच सकती है। इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन और आईएमए अंगदान के लिए ब्रेन डेड मरीजों के परिजन को को जागरूक करेगी। इसके लिए सिकंदरा बाईपास रोड स्थित अस्पताल में पोस्टर जारी किया गया।