फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्केटिंग करते हुए कांवड़ ला रहे पिनाहट व बाह के शिवभक्त, 25 वर्षों तक यात्रा का लक्ष्य

सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और भगवान आशुतोष के प्रति अनन्य भक्ति का एक अनोखा रूप शिकोहाबाद मार्ग पर रविवार को देखने को मिला। आगरा जिले के बाह-पिनाहट क्षेत्र के दो शिवभक्त कांवड़िया पैदल चलने के बजाय स्केटिंग करते हुए कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं, जो क्षेत्र में आकर्षण व कौतूहल का केंद्र बनी हुई है। पिनाहट के गांव उटसाना निवासी विपिन कुमार ने बताया कि वह सनातन धर्म की अलख जगाने और शिव भक्ति के संकल्प के साथ इस बार अपनी तीसरी कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। वे बाइक से सोरों पहुंचे थे, जहां से कांवड़ में गंगाजल भरकर स्केटिंग करते हुए सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वरनाथ मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, उनके साथ यात्रा कर रहे बाह बटेश्वर के गांव महीटीला निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वे इससे पूर्व केदारनाथ, बद्रीनाथ और माता वैष्णो देवी तक की दुर्गम यात्राएं भी स्केटिंग के माध्यम से पूरी कर चुके हैं। दीपक ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उन्होंने इस स्केटिंग कांवड़ यात्रा को आगामी 25 वर्षों तक निरंतर जारी रखने का पावन लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें