फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज धूप और गर्मी का असर...एसएन मेडिकल कॉलेज में डायरिया और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े

तेज धूप और गर्मी से डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है । एसएन मेडिकल कॉलेज में उल्टी, पेट में दर्द के मरीज डेढ़ गुना बढ़ गए हैं । मेडिसिन विभाग के डॉक्टर आरके वर्मा ने बताया कि पेट में दर्द उल्टी दस्त की परेशानी ज्यादा मिल रही है ।बाहर का खाना खाने और ओवर ईटिंग करने से भी फूड पॉइजनिंग के मरीज आ रहे हैं। इन सभी को दवा देने के साथ बचाव के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है ।बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण और दूषित खानपीन से बच्चों में उल्टी दस्त, पेट में दर्द की दिक्कत मिल रही है। बच्चों को दवा देने के साथ अभिवावकों को बाहर की सामग्री बच्चों को खाने पीने से बचाने के लिए भी कहा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें