आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दिवाली के बाद मरीजों की भारी भीड़ जुटी। सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन, त्वचा रोग और वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में आए। प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और बदले मौसम के कारण मरीजों में तेज बुखार, सिर में दर्द, खांसी, सीने में जकड़न की परेशानी ज्यादा मिल रही है। ईएनटी विभाग में कान में दर्द, सूजन, गले में खराश, बार-बार छींक आने की दिक्कत के मरीज पहुंचे रहे हैं।